शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए घटायी अनुमानित जीडीपी दर

एशियन डेवलपमेंट बैंक (Asian Development Bank) या एडीबी ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) का अनुमान 7.2% से घटा कर 7% कर दिया है।

एडीबी ने इसके पीछे राजकोषीय कमी की चिंता का हवाला दिया है। साथ ही एडीबी ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.2% रहने का अनुमान लगाया है।
इससे पहले अप्रैल में भी एडीबी ने वैश्विक माँग में कमी और घरेलू मोर्चे पर राजस्व में कमी की संभावना के कारण चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की अनुमानित विकास दर 7.6% से घटा कर 7.2% कर दी थी।
एडीबी ने एशियन डेवलपमेंट आउटलुक 2019 में दक्षिण एशियाई क्षेत्र के लिए मजबूत दृष्टिकोण के साथ 2019-20 में 6.6% और 2020-21 में 6.7% विकास दर रहने का अंदाजा लगाया है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी