शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल के दाम नीचे बने रहने से बाजार को फायदा : विजय चोपड़ा (Vijay Chopra)

सरकार को अब परिणाम दिखाने होंगे और सुधारों को आगे बढ़ाना होगा।

अर्थव्यवस्था इस समय एक ऐसी अनुकूल स्थिति में है, जहाँ महँगाई दर कम है, कच्चे तेल के दाम नीचे हैं, डॉलर और रुपये का समीकरण सँभाली जा सकने वाली हालत में है, एफआईआई निवेश का प्रवाह ठीक है और एक स्थिर सरकार है। अगर महँगाई दर और चालू खाते के घाटे (सीएडी) को नियंत्रण में रखा जा सका, और कच्चे तेल के दाम नीचे बने रहे तो भारतीय बाजार की चाल अन्य बाजारों से तेज रहेगी।  

हालाँकि इस समय बड़ी चिंताएँ यह हैं कि डॉलर मजबूत होता दिख रहा है, आर्थिक सुधार अभी नहीं हो पाये हैं और निर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र डाँवाडोल बना हुआ है। साथ ही आपूर्ति पक्ष से जुड़े सुधार अभी बाकी हैं। निर्यात भी कमजोर है। इसके अलावा सरकारी बैंक भारी मात्रा में डूबे कर्ज (एनपीए) की समस्या से जूझ रहे हैं। विजय चोपड़ा, एमडी एवं सीईओ, इनोच वेंचर्स (Vijay Chopra, MD & CEO, Enoch Ventures)

(शेयर मंथन, 06 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!