शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घरेलू सुधारों की चाल धीमी : निपुण मेहता (Nipun Mehta)

ऐसा लगता है कि वैश्विक और घरेलू कारकों की वजह से भारतीय शेयर बाजार में तीखी उथल-पुथल रहेगी।

बाजार में एफआईआई निवेश, कारोबारी विश्वास और निवेशकों के विश्वास में सुधार के लिए घरेलू आर्थिक सुधारों की गति और सरकार की ओर से योजनागत व्यय महत्वपूर्ण कारक हो सकते हैं। 

अभी चिंता यह है कि घरेलू सुधारों की चाल मंद है और साथ ही वैश्विक अर्थव्यवस्था भी डाँवाडोल है। कच्चे तेल की कीमतें, विश्व बाजार में कमोडिटी की कीमतें और एफआईआई निवेश के प्रवाह को लेकर भी चिंताएँ हैं। वहीं स्थायी सरकार और अपेक्षाकृत उच्च कारोबारी विश्वास बाजार के लिए सकारात्मक पहलू हैं। निपुण मेहता, सीईओ, ब्लूओशन कैपिटल एडवाइजर्स (Nipun Mehta, CEO, Blueocean Capital Advisors)

(शेयर मंथन, 09 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!