शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रुपये में कमजोरी बाजार के लिए चिंताजनक : टी.एस हरिहर (T.S Harihar)

भारतीय बाजार में मजबूती जारी रहेगी, हालाँकि गिरावटें भी आती रहेंगी।

भारत ज्यादातर उभरते बाजारों से लगातार बेहतर प्रदर्शन करता रहेगा, क्योंकि सस्ते कच्चे तेल का लाभ विभिन्न क्षेत्रों से मिलना शुरू हो जायेगा। हालाँकि सरकार को अवश्य इस अवसर का इस्तेमाल दूसरी पीढ़ी के सुधारों के और भारत में निवेश चक्र में सुधार के लिए करना चाहिए। अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना, रूस एवं ब्राजील में संकट, भारत में निवेश चक्र तेज नहीं होना, भारतीय कॉर्पोरेट जगत के कर्ज और रुपये में कमजोरी इस समय की बड़ी चिंताएँ हैं। वहीं कच्चे तेल और कमोडिटी की कम कीमतें, सुधार केंद्रित सरकार और पोर्टफोलिओ निवेश आते रहना भारतीय बाजार के सबसे बड़े सकारात्मक पहलू हैं। टी. एस. हरिहर, सीईओ, एचआरबीवी क्लायंट सॉल्यूशंस (T.S Harihar, CEO, HRBV Client Solutions) 

(शेयर मंथन, 09 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!