शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी 6,000 के आसपास जा सकता है : सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani)

मैंने बार-बार दोहराया है कि 8500-8800 के आसपास के स्तर आने वाले 4-5 वर्षों के लिए निफ्टी के उच्चतम स्तर बन सकते हैं।

बाकी लोगों के विपरीत मेरा यह मानना रहा है कि बाजार की यह चाल आने वाले 5-10 सालों के तेज बाजार की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह 2008 के बाद शुरू हुआ सुधार (करेक्शन) समाप्त होने से पहले की आखिरी चाल है, जिसको पूरा करने के लिए निफ्टी को एक बार फिर 6000 के स्तरों तक वापस जाना पड़ेगा। इसका मतलब यह है कि बाजार आने वाले कुछ सालों तक इन उच्चतम स्तरों को उपर की तरफ काट कर टिक नहीं पायेगा।

चार्ट के हिसाब से निफ्टी नीचे की तरफ 6000 के आस-पास दोबारा आने की संभावना बहुत प्रबल बनी हुई है। हालाँकि एक दूसरी संभावना के अनुसार बाजार आने वाले 4-5 वर्षों तक एक दायरे में बंध सकता है। निफ्टी का यह दायरा 1000-1500 (7000-8500) अंकों का भी हो सकता है| कुल मिला कर चार्ट के अनुसार दोनों सूरतों में बाजार के लिए यहाँ से ज्यादा ऊपर जा कर टिकने की संभावना केवल 10% की ही है। मेरे विश्लेषण के अनुसार पहली बात के सही होने की संभावना बहुत ज्यादा है। सुनील मिंगलानी, निदेशक, स्किलट्रैक टेक्निकल्स (Sunil Minglani, Director, Skilltrack Technicals)

(शेयर मंथन, 10 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!