शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 5780 पार करने पर और चढ़ेगा : अरविंद पृथी (Arvind Pruthi)

भारतीय शेयर बाजार आज कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच एक सीमित दायरे में नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार में कल काफी गिरावट आयी, लेकिन घरेलू बाजार अपने दम पर आगे बढ़ रहा है। इस पर वैश्विक संकेतों का असर कम पड़ता दिख रहा है। निफ्टी (Nifty) अगर 5780 के ऊपर बंद हो तो इसकी दिशा ऊपर की ओर जा सकती है। आने वाले दिनों में निफ्टी के 5850 के स्तर तक ऊपर जाने की उम्मीद है। कल सरकार ने नाल्को का विनिवेश टालने का फैसला किया है। सरकार नाल्को की 12.5% हिस्सेदारी नीलामी के जरिये बेचने वाली थी। इस खबर का बाजार पर असर पड़ता नहीं दिख रहा है। इस समय त्योहार का मौसम चल रहा है और इसकी वजह से बाजार छुट्टी के मूड आ जाता है।
मेरा मानना है कि नकदी (लिक्विडिटी) का असर घरेलू बाजार में जारी रहेगा, जिससे बाजार को मजबूती मिलेगी। मुझे आने वाले समय में ब्याज दरों से संबंधित शेयरों में मजबूती दिख रही है। मेरी सलाह है कि छोटी अवधि के लिहाज से निफ्टी में पैसा लगाना ठीक रहेगा। अरविंद पृथी, निवेश सलाहकार (Arvind Pruthi, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 08 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!