शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रुपये के कमजोर होने से बढ़ेगा घरेलू बाजार पर दबाव : अरविंद पृथी (Arvind Pruthi)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे नजर आ रहा है और निफ्टी को 7400 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा।

मुझे घरेलू बाजार में 3% से 4% से ज्यादा की गिरावट नहीं दिख रही है। लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना घरेलू बाजार की लिए चिंता का विषय है। रुपये के कमजोर होने से घरेलू बाजार पर और दबाव बनेगा।

क्षेत्रों के लिहाज से धातु, तेल-गैस और सीमेंट मजबूत दिख रहे हैं, जबकि बैंक कमजोर नजर आ रहा है। डॉलर में मजबूती की वजह से आईटी क्षेत्र में सुधार देखने को मिल सकता है।

निवेशकों को मेरी राय है कि घरेलू बाजार में जब भी गिरावट आये चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में नयी खरीदारी करें। अरविंद पृथी, संस्थापक, ऐंडर्सन कैपिटल ऐडवाइजर्स (Arvind Pruthi, Founder, Anderson Capital Advisors)

(शेयर मंथन, 07 अगस्त 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!