शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Clean Science and Technology Ltd Share Latest News : सेक्टर में बॉटम आउट शुरू होने के आसार, महँगे मूल्यांकन का स्टॉक नीचे लेना उचित

इंद्रसेन : क्लीन साइंस और फाइन ऑर्गेनिक्स में से कौन सी कंपनी 5 साल के लिए निवेश के लिहाज से ठीक है? कृप्या मार्गदर्शन करें।

Expert Shomesh Kumar : इस सेक्टर में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इसमें आधार बनने की प्रक्रिया या तो शुरू हो चुकी है या अगली तिमाही तक हो सकती है। इसके तिमाही नतीजे अच्छे नहीं रहे थे, लेकिन इसके मुकाबले मूल्य में काफी सक्रियता देखने को मिल रही है। इसलिए ये स्टॉक मौजूदा स्तरों पर भी काफी महँगा है। यही वजह है कि निवेश के लिहाज से ये अभी उचित नहीं है। ये कंपनी और सेक्टर बहुत अच्छे हैं। ये स्टॉक 10% या 20% नीचे मिले तो इसके वैलुएशन निवेश के लिए सही हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 18 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!