शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

TCS के नतीजों से आईटी सेक्टर की अनिश्चितता नहीं हुई दूर, निवेशक अब क्या करें?

TCS के तिमाही नतीजों के बाद बाजार को जिस बड़े सकारात्मक संकेत की उम्मीद थी, वह फिलहाल दिखाई नहीं दिया।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि नतीजों के बाद निफ्टी आईटी इंडेक्स में हायर बॉटम बनने के संकेत जरूर मिले हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल शॉर्ट कवरिंग रैली की शुरुआत हो सकती है, न कि नए बुल रन का संकेत। यदि निफ्टी आईटी इंडेक्स 28,500 के ऊपर मजबूती के साथ क्लोजिंग देता है, तो इंडेक्स में 1,000 से 3,000 अंकों तक की शॉर्ट कवरिंग रैली देखने को मिल सकती है। इसका फायदा निफ्टी को भी मिल सकता है क्योंकि आईटी सेक्टर का इंडेक्स में अच्छा-खासा वेटेज है। हालांकि विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि यदि Infosys के नतीजे बाजार की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते, तो आईटी इंडेक्स पर फिर से दबाव बन सकता है। ऐसे में निवेशकों को केवल तकनीकी संकेतों के आधार पर जल्दबाजी में निवेश करने से बचना चाहिए और अगले कुछ तिमाही नतीजों पर भी नजर रखनी चाहिए।


(शेयर मंथन, 16 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख