शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

TCS के नतीजों के बाद भी क्यों नहीं लौटा निवेशकों का भरोसा? जानिए क्या कहते हैं टेक्निकल संकेत

TCS के तिमाही नतीजों के बाद बाजार में किसी बड़ी निराशा की चर्चा तो नहीं रही, लेकिन शेयर की चाल ने निवेशकों का भरोसा नहीं बढ़ाया।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि रिजल्ट के बाद शेयर ने अच्छी शुरुआत की और करीब 2,130 रुपये तक पहुंचा, लेकिन यह तेजी टिक नहीं सकी और अंत में करीब 2,070 रुपये के आसपास बंद हुआ। इससे साफ संकेत मिला कि बाजार फिलहाल इस शेयर में मजबूती देखने को तैयार नहीं है। तकनीकी विश्लेषण के अनुसार जनवरी 2026 से शेयर में रिवर्सल स्ट्रक्चर बनने की कोशिश जरूर दिख रही है, लेकिन अभी तक उसके पक्ष में कोई मजबूत संकेत नहीं मिले हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल केवल प्राइस करेक्शन दिखाई दे रहा है, जबकि किसी बड़े रिवर्सल के लिए जरूरी टाइम करेक्शन अभी शुरू भी नहीं हुआ है। ऐसे में TCS का शेयर अगले एक से डेढ़ साल तक लंबी कंसोलिडेशन की स्थिति में रह सकता है। यही वजह है कि जल्दबाजी में खरीदारी करने के बजाय निवेशकों को धैर्य रखने और आईटी सेक्टर में स्पष्ट संकेत मिलने का इंतजार करने की सलाह दी जा रही है।


(शेयर मंथन, 16 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख