शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केपीआईटी टेक्नोलॉजीज शेयरों में ट्रेडिंग करें या इंतजार? 540 और 600 रुपये के स्तर क्यों हैं अहम

केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies) के शेयर में हालिया गिरावट के बाद कई निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या मौजूदा स्तरों पर ट्रेडिंग का मौका बन रहा है।

कंपनी के कमजोर आउटलुक के बाद शेयर में बड़ा गैप-डाउन देखने को मिला और उसके बाद से यह करीब 540 रुपये के आसपास एक दायरे में कारोबार कर रहा है। ऐसे में बाजार में इस बात पर चर्चा है कि क्या यह स्तर मजबूत सपोर्ट साबित होगा। बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि 540 रुपये के आसपास कुछ समय तक टिके रहने का मतलब यह नहीं है कि शेयर में नई तेजी शुरू हो गई है। यह केवल शॉर्ट कवरिंग या सीमित उछाल भी हो सकता है। जब तक शेयर 600 रुपये के ऊपर नहीं निकलता, तब तक इसे सकारात्मक ट्रेंड नहीं माना जा सकता। यदि 600 रुपये के ऊपर मजबूती मिलती है, तो गैप फिलिंग की संभावना बन सकती है और शेयर 670 रुपये के आसपास तक जाने की कोशिश कर सकता है।

हालांकि एक्सपर्ट इस तरह के बाउंस को निवेश का आधार नहीं मानते। उनका कहना है कि डाउनट्रेंड में केवल संभावित शॉर्ट कवरिंग के भरोसे खरीदारी करना ट्रेडिंग की अनुशासित रणनीति नहीं है। यदि 600 रुपये के ऊपर स्पष्ट ब्रेकआउट मिलता है, तभी सफलता की संभावना बेहतर मानी जा सकती है। उससे पहले किसी भी उछाल को केवल अनुमान या जोखिम भरा दांव माना जाएगा।

जिन निवेशकों का नजरिया दो वर्षों का है, उन्हें फिलहाल धैर्य रखना चाहिए। वहीं ट्रेडर्स के लिए भी तब तक इंतजार करना बेहतर होगा, जब तक शेयर अपने प्रमुख प्रतिरोध स्तरों को पार कर मजबूत ट्रेंड की पुष्टि नहीं कर देता।


(शेयर मंथन, 31 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख