शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या मिडकैप और स्मॉलकैप में अब जल्दबाजी से बचना चाहिए?

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हालिया उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि मिडकैप इंडेक्स ने जहां निफ्टी के मुकाबले पिछले दिन के निचले स्तर को तोड़ा, वहीं करीब 200-डे मूविंग एवरेज के आसपास उसे सपोर्ट मिला और वहां से वापसी भी देखने को मिली। विशेषज्ञ के मुताबिक इस स्तर को फिलहाल सावधानी के साथ देखना चाहिए क्योंकि केवल सपोर्ट मिलने के आधार पर तेजी की पुष्टि नहीं की जा सकती। पहले से ही मिडकैप में करीब 60,000 तक के करेक्शन की संभावना पर चर्चा हो चुकी है, इसलिए अब बाजार में स्पष्ट रिवर्सल का इंतजार करना जरूरी हो सकता है।

तकनीकी संकेतों के मुताबिक मिडकैप में तब तक मजबूत रिवर्सल की पुष्टि नहीं मानी जाएगी जब तक बाजार कुछ महत्वपूर्ण स्तरों को पार करके मांग लौटने का संकेत नहीं देता। विशेषज्ञ ने कहा कि जिस दिन पिछली कैंडल का ओपन पार होगा, उसके बाद सप्लाई कमजोर होने और डिमांड आने का संकेत मिल सकता है। ऐसे माहौल में निवेशकों के लिए जल्दबाजी के बजाय अपनी बकेट लिस्ट में मौजूद शेयरों को चुनकर धीरे-धीरे देखने की रणनीति पर जोर दिया गया।

स्मॉलकैप इंडेक्स में भी निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब 19,000 के स्तर के आसपास से संभला। हालांकि, मिडकैप की तरह स्मॉलकैप में भी केवल एक दिन की तेजी को ट्रेंड बदलने का संकेत नहीं माना जा सकता। मौजूदा स्थिति में निवेशकों के लिए स्टॉक चयन और कंपनी की कमाई पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है, क्योंकि विशेषज्ञ के अनुसार बाजार के इस चरण में सामान्य खरीदारी के बजाय ऐसी कंपनियों की पहचान करनी होगी जहां आने वाले वर्षों में अर्निंग्स ग्रोथ देखने को मिल सकती है।


(शेयर मंथन, 19 सितंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी