चाँदी की कीमतों में इस समय भी कोई स्पष्ट ट्रेंड नजर नहीं आ रहा है। डॉलर में चांदी करीब 64 के आसपास कारोबार कर रही है और पूरे सप्ताह इसका मूवमेंट काफी हद तक रेंज-बाउंड रहा है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि फिलहाल चाँदी में किसी बड़े ट्रेंड की पहचान करना मुश्किल है और ट्रेडर्स को एक सीमित दायरे के भीतर होने वाली चाल पर नजर रखनी चाहिए। MCX पर चाँदी का भाव करीब 235 के आसपास बताया गया। तकनीकी चार्ट पर ऊपर की तरफ एक रेजिस्टेंस लाइन और नीचे की तरफ मूविंग एवरेज के बीच कीमत फंसी हुई दिखाई दे रही है। दोनों मूविंग एवरेज मिलकर एक तरह का सपोर्ट और रेजिस्टेंस जोन बना रहे हैं। विशेषज्ञ ने कहा कि इस संरचना को छोटे वेज पैटर्न के रूप में भी देखा जा सकता है, जिससे आगे किसी एक दिशा में ब्रेकआउट की संभावना बन सकती है।
अगर चाँदी ऊपर की ट्रेंड लाइन को पार करती है तो फिलहाल 248-250 के आसपास का स्तर महत्वपूर्ण रहेगा। विशेषज्ञ के मुताबिक मौजूदा छोटे वेज और सीमित टाइम फ्रेम को देखते हुए इससे आगे के लक्ष्य पर अभी ज्यादा अनुमान लगाना उचित नहीं होगा। यानी फिलहाल चांदी में ब्रेकआउट का इंतजार करना और महत्वपूर्ण सपोर्ट-रेजिस्टेंस स्तरों पर नजर रखना अहम रहेगा।
चाँदी को लेकर लंबी अवधि में बड़े जोखिमों और बाजार में अचानक आने वाली घटनाओं का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि बाजार में ऐसी घटनाएं अचानक हो सकती हैं जिनकी पहले से सटीक भविष्यवाणी करना संभव नहीं होता। इसलिए ट्रेडिंग में जोखिम प्रबंधन और पर्याप्त धैर्य रखना जरूरी है।
(शेयर मंथन, 29 सितंबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)