शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी 10,000 पर जाने की उम्मीद

kunal saraogiकुणाल सरावगी, सीईओ, इक्विटी रश

ऐसा लगता है कि आने वाले समय में भारतीय बाजार की चाल वैश्विक बाजारों से तेज रहेगी। मुझे उम्मीद है कि निफ्टी 50 सूचकांक साल 2016 में नये और अप्रत्याशित ऊपरी स्तरों को छू लेगा।

अनुमान है कि निफ्टी 50 साल 2016 में 10,000 के शिखर तक जा सकता है। वहीं नीचे की ओर 7,400 टूटने की संभावना कम है। अगर फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में आगे बढ़ोतरी होती है तो इसका असर हल्का ही रहेगा, बशर्ते दरों में बढ़ोतरी का चक्र बहुत तेज न हो, हालाँकि ऐसा होने की संभावना कम ही है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!