शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुधारों की गति तय करेगी बाजार की चाल

nipun mehtaनिपुण मेहता, सीईओ, ब्लूओशन कैपिटल

लंबी अवधि के लिए बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। हालाँकि अगले छह महीनों में बाजार की चाल पर सबसे ज्यादा प्रभाव इसका होगा कि सरकार सुधारों को कितना आगे बढ़ाती है।

संसद में सुधारों से संबंधित विधेयकों को पारित नहीं हो पा रहे हैं, यह मुख्य चिंता है। साथ ही इस पर भी नजर है कि 2016 में फेडरल रिजर्व किस गति से ब्याज दरों को बढ़ाता है। सकारात्मक बात यह है कि उभरते बाजारों की अर्थव्यवस्थाओं में भारत सबसे तेज है। साथ ही उम्मीद है कि अब तक हुए सुधारों का असर अब दिखना शुरू होगा। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!