शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएसटी (GST) में कटौती की उम्मीद से रियल एस्टेट शेयरों में तेजी

निर्माणाधीन और तैयार मकानों पर जीएसटी (GST) घटा कर 5% किये जाने की खबर से आज रियल एस्टेट शेयरों में 20% तक की तेजी देखने को मिल रही है।

रियल एस्टेट कंपनियों को उम्मीद है कि सरकार निर्माणाधीन और तैयार मकानों पर जीएसटी घटायेगी। दरअसल हाल ही में एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात के संकेत दिये थे।
जीएसटी परिषद की अगली बैठक 10 जनवरी को होने जा रही है, जिसमें निर्माणाधीन फ्लैटों और मकानों पर जीएसटी कम करने पर चर्चा और घोषणा हो सकती है।
जानकारों का मानना है कि यदि ऐसा हुआ तो पिछले 6 सालों से संकट से जूझ रहे रियल एस्टेट उद्योग के लिए 2019 परिवर्तनकारी साल होगा। साथ ही जानकार यह भी मानते हैं कि सीमेंट पर जीएसटी कम कर इसे 18% की श्रेणी में लाये जाने से भी आवास और निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
करीब 1 बजे बीएसई में अंसल प्रॉपर्टीज और अंसल हाउसिंग दोनों 20% के ऊपरी सर्किट पर हैं। वहीं इंडियाबुल्स रियल एस्टेट में 5.29%, गोदरेज प्रॉपर्टीज में 4.84%, डीएलएफ में 4.77%, शोभा में 3.23% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख