शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुंदरम म्यूचुअल फंड (Sundaram Mutual Fund) ने इसलिए माँगी सेबी (SEBI) की मंजूरी

सुंदरम म्यूचुअल फंड (Sundaram Mutual Fund) ने एक नयी योजना सुंदरम मनी मार्केट फंड (Sundaram Money Market Fund) के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

यह एक ओपन एंडेड डेब्ट योजना होगी, जिसमें पूरा निवेश मुद्रा बाजार साधनों में किया जायेगा। सामान्य रूप से कम जोखिम वाले सुंदरम मनी मार्केट फंड में रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान होंगे। ग्रोथ और लाभांश दोनों ही विकल्पों के साथ इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये और इसके बाद 10 रुपये के गुणज में आवेदन किया जा सकेगा। खास बात है कि इसमें निकासी शुल्क शून्य है। वहीं सुंदरम मनी मार्केट फंड का प्रदर्शन मानदंड क्रिसिल मुद्रा बाजार सूचकांक (CRISIL Money Market Index) रहेगा। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!