शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुंदरम म्यूचुअल फंड (Sundaram Mutual Fund) ने माँगी सेबी (SEBI) की मंजूरी

सुंदरम म्यूचुअल फंड (Sundaram Mutual Fund) ने एक नयी योजना सुंदरम सर्विस फंड (Sundaram Service Fund) के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

यह एक ओपन एंडेड इक्विटी योजना होगी, जिसमें 80% निवेश इक्विटी और सर्विस क्षेत्र के इक्विटी संबंधित उपकरणों तथा शेष 20% निवेश निश्चित आय और मुद्रा बाजार साधनों में किया जायेगा। सामान्य रूप से उच्च जोखिम वाले सुंदरम सर्विस फंड में रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान होंगे। ग्रोथ और लाभांश दोनों ही विकल्पों के साथ इसमें न्यूनतम 5,000 रुपये और इसके बाद 10 रुपये के गुणज में आवेदन किया जा सकेगा। इसमें 12 महीनों से पहले निवेश निकालने पर 1% निकासी शुल्क लगाया जायेगा। वहीं सुंदरम सर्विस फंड का प्रदर्शन मानदंड एसऐंडपी बीएसई 200 (S&P BSE 200) सूचकांक रहेगा। (शेयर मंथन, 17 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!