शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएसपी म्यूचुअल फंड (DSP Mutual Fund) ने पेश किया नया एनएफओ (NFO)

डीएसपी म्यूचुअल फंड (DSP Mutual Fund) ने डीएसपी हेल्थकेयर फंड (DSP Healthcare Fund) नाम से एक एनएफओ (NFO) शुरू किया है।

यह एक ओपन एंडेड योजना है, जो आवेदन के लिए 26 नवंबर तक खुली रहेगी। इस फंड में मुख्य रूप से स्वास्थ्य और दवा कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी संबंधित प्रतिभूतियों में निवेश किया जायेगा। डीएसपी हेल्थकेयर फंड में विदेशी स्वास्थ्य कंपनियों, खास तौर से बड़ी अमेरिकी कंपनियाँ, की प्रतिभूतियों में भी 25% तक पूँजी का निवेश किये जाने का प्रावधान है।
डीएसपी हेल्थकेयर फंड का उद्देश्य देश में तीन प्रमुख विकास कारकों से लाभ उठाना है, जिनमें बढ़ती माँग, निर्यात के अवसर और एक अनुकूल नीति माहौल शामिल है। बढ़ती आमदनी और सामर्थ्य के कारण हेल्थकेयर उत्पादों की माँग बढ़ रही है। बुजुर्गों की बढ़ती आबादी, बीमारियों में परिवर्तन, चिकित्सा पर्यटन में वृद्धि और बेहतर जागरूकता से भी हेल्थकेयर की माँग बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा आयुष्मान भारत (दुनिया में सबसे बड़ी सरकारी बीमा योजना) जैसी सरकारी योजनाओं से हेल्थकेयर सेक्टर को लाभ मिलेगा, क्योंकि इस योजना से करीब 40 करोड़ लोग बीमाकृत होंगे।
डीएसपी हेल्थकेयर फंड के लिए एसऐंडपी बीएसई हेल्थकेयर इंडेक्स बेंचमार्क होगा, जबकि इसका प्रबंधन आदित्य खेमका और विनीत सांबरे करेंगे। वहीं जय कोठारी विदेशी निवेश संभालेंगे। 12 महीनों से रिडीम करने योजना में 1% निकासी शुल्क लगेगा। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!