शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस म्यूचुअल फंड (Yes Mutual Fund) को मिली दो योजनाएँ शुरू करने के लिए मंजूरी

यस म्यूचुअल फंड (Yes Mutual Fund) को दो म्यूचुअल फंड योजनाएँ शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

पिछले महीने यस म्यूचुअल फंड ने अपनी पहली दो योजनाएँ, यस लिक्विड फंड (Yes Liquid Fund) और यस अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड (Yes Ultra Short Term Fund), पेश करने के लिए सेबी के पास आवेदन किया था।
यस लिक्विड फंड एक ओपन एंडेड योजना है, जिसमें निवेशकों से जुटायी गयी सारी पूँजी 91 दिनों तक की परिपक्वता/अवशिष्ट परिपक्वता (Maturity/Residual Maturity) वाली ऋण तथा मुद्रा बाजार प्रतिभूतियों में निवेश की जायेगी। वहीं अल्ट्रा शॉर्ट योजना में भी मुख्य रूप से ऋण और मुद्रा बाजार प्रतिभूतियों में ही निवेश किया जायेगा।
गौरतलब है कि यस बैंक को म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए जुलाई 2018 में आरबीआई (RBI) और सेबी से मंजूरी मिल गयी थी। यस बैंक का म्यूचुअल फंड कारोबार इसकी सहायक कंपनी यस एसेट मैनेजमेंट (Yes Asset Management) संभालेगी। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!