शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गयी, जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को बढ़ोतरी की गयी।

संशोधन के बाद, गुरुवार को पेट्रोल 13-14 पैसे महँगा हो गया, जबकि देश के प्रमुख शहरों में डीजल की कीमतें 18-20 पैसे प्रति लीटर बढ़ गयीं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, बुधवार को पेट्रोल की कीमत 70.33 रुपये के मुकाबले बढ़कर 70.47 रुपये हो गई, जबकि कल डीजल की कीमत 64.58 रुपये थी।
मुंबई में, पेट्रोल की कीमत कल की कीमत 75.97 रुपये के मुकाबले बढ़कर 76.11, 14 पैसे हो गयी। मुंबई में डीजल की कीमत 67.82 रुपये, कल की कीमत 67.62 रुपये से 20 पैसे अधिक है।
चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल 15 पैसे और 14 पैसे क्रमशः 73.15 रुपये और 72.58 रुपये महँगा हो गया। चेन्नई में डीजल की कीमत 68.42 रुपये, कल की कीमत से 20 पैसे अधिक है, जबकि कोलकाता में डीजल 19 पैसे महँगा होकर 66.55 रुपये हो गया है।
गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आयी। अमेरिकी कच्चे तेल के उत्पादन में 1.2 करोड़ बैरल प्रति दिन (बीपीडी) की कटौती पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हो पाने से माँग में कमजोरी देखी गयी। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड वायदा एशिया में सुबह के व्यापार में 52 डॉलर प्रति बैरल था, जबकि अंतरराष्ट्रीय ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 34 सेंट यानि 0.6% नीचे 60.98 डॉलर प्रति बैरल था। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!