शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे बढ़कर 71.32 के स्तर पर खुला

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा रेपो दर में कटौती करने के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूत होकर 71.32 रुपये पर पहुँच गया।

फॉरेक्स के व्यापारियों ने बताया कि आरबीआई (RBI)रेपो रेट में कटौती और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखी गयी है।
इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में रुपया 71.37 पर खुला और फिर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 71.32 के स्तर पर पहुँच गया, जिसमें पिछले बंद भाव से 13 पैसे की मजबूती देखी गयी।
गुरुवार को छठी द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा में आरबीआई ने आश्चर्यजनक रूप से रेपो दर को 25 आधार अंकों से घटाकर 6.25 % कर दिया और नीतिगत रुख को पहले के 'कैलिब्रेटेड टाइटिंग' से 'तटस्थ' में तब्दील कर दिया।
वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड, 0.57% कम होकर 62.33 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
इस बीच, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने कुल 418.01 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने गुरुवार को 294.11 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
इस बीच, घरेलू इक्विटी बाजार कमजोर नोट पर खुला। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 162.29 अंकों की गिरावट के साथ 36,808.80 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 45.50 अंकों की तेजी के साथ 11,023.90 पर कारोबार कर रहा था। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!