शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक : लाभ 11.8% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का लाभ 11.8% बढ़ कर 3,030 करोड़ रुपये पर पहुँच गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में लाभ 2,709 करोड़ रुपये था। इस दौरान बैंक की ब्याज आय 4,656.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.8% बढ़ कर 5,252 करोड़ रुपये हो गयी है। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.68% से बढ़ कर 3.77% और नेट एनपीए 1.58% से बढ़ कर 1.65% रहा है। तिमाही आधार पर बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.54% से घट कर 3.52% रहा और प्रोविजनिंग 955 करोड़ रुपये से घट कर 942.2 करोड़ रुपये रही है।
बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 271.45 रुपये की बंदी के मुकाबले आज शुक्रवार को 272.25 रुपये पर खुले और दोपहर करीब दो बजे इसमें 2.05 रुपये (0.76%)) की बढ़त के साथ 273.50 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर, 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!