शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलआईसी (LIC) को हिस्सा बेचेगा आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank), शेयर उछला

शेयर बाजार में आज के कारोबार में आईडीबीआई बैंक के शेयर में जोरदार तेजी का रुख देखा गया। बैंक ने शनिवार को एक बयान में जानकारी दी थी कि इसके निदेशक मंडल ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को हिस्सेदारी बेच कर 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है। बैंक एलआईसी को अपनी हिस्सेदारी प्रेफरेंशियल शेयर जारी करते हुए बेचेगा।
इस खबर की वजह से बीएसई में आज दोपहर में बैंक का शेयर तकरीबन 4.4% की उछाल के साथ 57.25 रुपये तक पहुँच गया। हालाँकि बाद में यह दिन के अपने ऊपरी स्तर से थोड़ा नीचे आया, मगर अंततः यह शुक्रवार के बंद स्तर के मुकाबले 3.65% तेजी के साथ ही 56.85 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार को बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर 54.85 रुपये पर बंद हुआ था। आईडीबीआई बैंक का शेयर 12 फरवरी 2016 को अपना 52 हफ्तों का निचला स्तर 47.40 रुपये पर बनाने के बाद से अब तक लगभग 20% उछल चुका है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!