शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई (RBI) ने चार पीएसयू बैंकों पर लगाया 5 करोड़ रुपये का जुर्माना

आरबीआई (RBI) ने चार सरकारी बैंकों (PSU Bank) पर कुल 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

आरबीआई ने बैंकिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India), कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) पर जुर्माना लगाया है।
आरबीआई ने एक बयान जारी कर कहा है कि विभिन्न दिशा-निर्देशों का पालन न करने, अन्य बैंकों से जानकारी साझा करने, खातों के पुनर्गठन सहित अन्य मुद्दों को लेकर इन बैंकों पर ये जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि केंद्रीय बैंक ने कॉर्पोरेशन बैंक पर 2 करोड़ रुपये, जबकि बाकी तीनों बैंकों पर 1-1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
गौरतलब है कि एक ही हफ्ते में आरबीआई द्वारा कॉर्पोरेशन बैंक पर दूसरी बार जुर्माना लगाया गया है। बीते शुक्रवार को आरबीआई ने बैंक पर आदान-प्रदान की निगरानी में कुछ खामियों के कारण 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। तब आरबीआई ने इलाहाबाद बैंक पर भी 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।
बीएसई में करीब 12 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में 0.71% की कमजोरी है, जबकि कॉर्पोरेशन बैंक 2.06% मजबूत है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा में 0.34% और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 0.65% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!