शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक (Seva Vikas Co-operative Bank) का लाइसेंस रद्द

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पुणे के सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक (Seva Vikas Co-operative Bank) का लाइसेंस रद्द कर दिया है। आइबीआई ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

इसके बाद तत्काल प्रभाव से सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक किसी तरह का बैंकिंग कारोबार नहीं कर सकेगा, जिसमें अन्य चीजों के अलावा जमाओं (डिपॉजिट) को स्वीकार करना और उनका भुगतान करना शामिल है। आरबीआई के अनुसार इस बैंक के पास न तो पर्याप्त पूँजी है और न ही उसके पास कमाई के साधन हैं। अपने बयान में केंद्रीय बैंक ने कहा कि सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक 10 अक्टूबर के बाद से बैंकिंग कामकाज नहीं कर सकेगा। उसके सभी जमाकर्ता डिपॉजिट इंश्योरेंस ऐंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) के तहत अपनी जमाओं पर मुआवजे के हकदार होंगे।
14 सितंबर तक डीआईसीजीसी ने कुल बीमित राशि के जमाओं का 152.36 करोड़ रुपये अदा कर दिये हैं। महाराष्ट्र के कोऑपरेशन के कमिशनर और कोऑपरेटिव सोसाइटी के रजिस्ट्रार से सेवा विकास बैंक का कारोबार समेटने के लिए लिक्विडेटर नियुक्त करने के लिए कहा जा चुका है। परिसमापन (लिक्विडेशन) पर बैंक के सभी जमाकर्ता अपनी राशि पर बीमित जमा राशि के तौर पर 5 लाख रुपये तक का दावा कर सकते हैं। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!