शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तीसरी तिमाही में इन्फोसिस के मुनाफे में मामूली गिरावट

आईटी की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा तिमाही आधार पर 6212 करोड़ रुपये से घटकर 6106 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 38,994 करोड़ रुपये से घटकर 38,821 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कंपनी की डॉलर आय 471.8 करोड़ से घटकर 466.3 करोड़ के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं EBIT में करीब 3.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। EBIT 8274 करोड़ रुपये से घटकर 7961 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। EBIT मार्जिन 21.2% से घटकर 20.5% हो गया है। वहीं तीसरी तिमाही में एट्रिशन रेट 14.6% से घटकर 12.9% के स्तर पर आ गया है। कॉस्टेंट करेंसी आय में 1 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी के टीसीवी यानी टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 770 करोड़ डॉलर से घटकर 320 करोड़ डॉलर रहा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए आय गाइडेंस 1.5-2% के बीच रखा है। गाइडेंस में यह बदलाव लगातार तीन बार से देखा गया है। आय गाइडेंस के ऊपरी स्तर 2.5% को घटाकर 2% किया गया है। वहीं आय गाइडेंस के 1% के स्तर को बढ़ाकर 1.5% करने का फैसला किया है। कंपनी के मुताबिक सैलरी में बढ़ोतरी से मार्जिन पर असर देखने को मिला है। कंपनी ने EBIT मार्जिन को 20%-22% पर बरकरार रखा है।

 

(शेयर मंथन, 11 जनवरी, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!