शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तीसरी तिमाही में आमदनी में 13% बढ़ोतरी की संभावनाः कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) ने कहा है कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनियों की आमदनी में साल-दर-साल लगभग 13% की बढ़ोतरी हो सकती है।
रुपये में साल-दर-साल लगभग 14% की गिरावट की वजह से इस बढ़त में आईटी (IT) और ऑटो (Auto) क्षेत्रों का अहम योगदान रहने की उम्मीद है। दूसरी ओर बुनियादी ढाँचा क्षेत्र में कम माँग और निवेश गतिविधियों के धीमेपन की वजह से कैपिटल गुड्स (Capital Goods) और धातु (Metal) क्षेत्रों का योगदान नकारात्मक रह सकता है। ब्रोकिंग फर्म के इस अनुमान में बैंकिंग (Banking) और एनबीएफसी (NBFC) कंपनियों को शामिल नहीं किया गया है। 
कोटक सिक्योरिटीज ने अपनी ताजा रिपोर्ट में आगे कहा है कि कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही के दौरान बैंकों/ एनबीएफसी की शुद्ध ब्याज आय (Net Interest Income) में साल-दर-साल 13.2% की वृद्धि हो सकती है। फर्म ने इस दौरान निजी क्षेत्र के बैंकों के एनआईआई में 19.6% और सरकारी बैंकों के एनआईआई में 10.8% की बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है। हालाँकि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जमा लागत में बढ़ोतरी का पूरा असर दिखने की वजह से बैंकों के शुद्ध ब्याज मार्जिन (Net Interest Margin) में तिमाही-दर-तिमाही कोई वृद्धि न होने या इसमें कमी आने की संभावना है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!