फेडरल रिजर्व की एफओएमसी की बैठक में यह दोहराया गया है कि ब्याज दरों को बढ़ाते समय वह धैर्य से काम लेगा।
फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी कम-से-कम जून से पहले नहीं होगी। अभी उसकी ब्याज दरें बीते छह वर्षों से लगभग शून्य के स्तर पर हैं। हालाँकि इसने महँगाई दर में कुछ और कमी आने की संभावना जतायी है। वहीं आर्थिक विकास और रोजगार वृद्धि मजबूत रहने की उम्मीद जतायी गयी है।
कच्चे तेल की कीमत मार्च 2009 के बाद से अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गयी है। अमेरिका में डब्लूटीआई क्रूड 1.78 डॉलर घट कर 44.45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं ब्रेंट क्रूड (मार्च डिलीवरी) भी 1.22 डॉलर की गिरावट के साथ 48.38 डॉलर के भाव पर रहा। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2015)
Add comment