शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे दिन गिरे अमेरिकी बाजार

कई बड़ी कंपनियों के निराशाजनक नतीजों से शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही।

आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डेल का तिमाही मुनाफा 54% घटने से डेल तो 10% गिरा ही, साथ ही अन्य टेक्नोलॉजी शेयरों पर भी दबाव रहा। निवेशक टेक्नोलॉजी क्षेत्र ही नहीं पूरी अर्थव्यवस्था के भविष्य को लेकर भी चिंतित दिखे।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेजेज में 14 अंक यानी 0.14% और नैस्डेक कंपोजिट में 0.5% की गिरावट रही। वहीं एसएंडपी 500 में 0.32% की कमजोरी रही। बीते हफ्ते के दौरान डॉव जोंस 0.5% की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। लेकिन नैस्डेक में 1% और वहीं एसएंडपी 500 में 0.2% की गिरावट रही।

यूरोपीय केंद्रीय बैंक यानी ईसीबी ने कर्ज में सख्ती के संकेत दिए हैं। ईसीबी ने कर्ज के लिए गिरवी रखने वाले एसेट्स की कम से कम दो एजेंसियों से रेटिंग कराना जरूरी कर दिया है। निवेशक इसे राहत पैकेज वापस लेने की प्रक्रिया की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।

अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले लगातार दूसरे दिन डॉलर में मजबूती रही। उधर कॉमेक्स पर सोना करीब 5 डॉलर बढ़कर 1447 डॉलर प्रति औंस की नयी ऊँचाई पर पहुँच गया। नाइमेक्स पर कच्चा तेल 74 सेंट गिरकर 76.72 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी