शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बढ़त

रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल कंपनी ल्योंडेल बेसेल को खरीदने के लिए शुरुआती बाली लगाने की खबर आने के बाद से कंपनी के शेयर में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 1.8% की मजूबती के साथ 2162.80 तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती थोड़ी कम हुई है और सुबह 10.56 बजे यह 1.4% की बढ़त के साथ 2154 रुपये पर है। शुक्रवार के कारोबार में यह शेयर 2% की तेजी के साथ 2125.15 रुपये पर बंद हुआ था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल कंपनी ल्योंडेल बेसेल को खरीदने के लिए शुरुआती बोली लगा दी है। दोनों कंपनियों ने इस बोली की पुष्टि कर दी है। हालाँकि ल्योंडेल बेसेल के मूल्यांकन का अभी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि आरआईएल ने ल्योंडेल बेसेल के लिए करीब 1200 करोड़ डॉलर की बोली लगायी है। दरअसल ल्योंडेल बेसेल दिवालिया हो चुकी कंपनी है। इस सौदे का भविष्य अमेरिका की दिवालिया अदालत में चल रहे, इसके मुकदमे पर निर्भर है। ल्योंडेल बेसेल पर करीब 2,000 करोड़ डॉलर का कर्ज है। कोर्ट के फैसले के बाद ही इसका सही मूल्यांकन आंका जा सकेगा। मूलतः नीदरलैंड की ल्योंडेल बेसेल का अमेरिका, फ्रांस सहित 19 देशों में पेट्रोकेमिकल, पॉलिमर और ईंधन का कारोबार है। ल्योंडेल बेसेल पर कई चीनी कंपनियों और कुछ निजी इक्विटी निवेशकों की भी नजर है। अगर रिलायंस ल्योंडेल बेसेल को खरीदने में कामयाब रहती है तो वह एक्सॉन मोबिल और शेवरॉन जैसी कंपनियों का मुकाबला कर सकेगी। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2009) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी