शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शंघाई कंपोजिट 3.45% लुढ़का

एशियाई शेयर बाजारों में आज गिरावट का रुख रहा।

हांग कांग का हैंग सेंग सूचकांक आज सुबह गिरावट के साथ खुला। कारोबार के शुरुआती घंटे में कुछ देर के लिए यह हरे निशान पर चला गया। लेकिन इस निशान पर टिका न रह सका। यह फिर से लाल निशान पर चला गया। कारोबार के आखिरी घंटे में इस सूचकांक की गिरावट बढ़ गयी। आखिरकार यह सूचकांक 348 अंकों यानी 1.53% की कमजोरी के साथ 22,423 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक 115 अंकों यानी 3.45% की कमजोरी के साथ 3,223 पर रहा।  जापान के निक्केई सूचकांक में 1.01%, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 0.78%, स्ट्रेट टाइम्स में 0.64% और इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट सूचकांक में 0.38% की कमजोरी आयी। दूसरी ओर, ताइवान के ताइवान वेटेड सूचकांक में 0.36% की हल्की तेजी रही।
इस समय यूरोपीय शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 5.10 बजे एफटीएसई 100 में 0.16% की हल्की मजबूती है, जबकि  डैक्स में 0.05% और कैक 40 में 0.17% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी