शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर शुरुआत के बाद सपाट हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 9,600 के ऊपर बरकरार

अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बाद बुधवार को सेंसेक्स ने हल्की गिरावट के साथ शुरुआत की।

मगर धीरे-धीरे सेंसेक्स ऊपर चढ़ कर सपाट स्थित में पहुँच गया। मार्च तिमाही के लिए जीडीपी आँकड़ों से पहले बाजार स्थिर नजर आ रहा है। निफ्टी में भी कोई खास परिवर्तन नहीं आया है। आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार के 31,159.40 के बंद स्तर मुकाबले 31,148.21 पर खुल कर करीब 9.45 बजे 9.63 अंक या 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 31,149.77 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 9,636.55 पर खुल कर 4.80 अंक या 0.05% की मामूली वृद्धि के साथ 9,619.75 पर चल रहा है। इस दौरान बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में तेज कारोबार हो रहा है। बीएसई मिडकैप में 0.94% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.86% की बढ़त है। साथ ही निफ्टी मिड 100 0.66% और निफ्टी स्मॉल 100 1.35% ऊपर हैं।
सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में से 17 शेयर हरे और 13 लाल निशान में हैं। मजबूत शेयरों में से महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 4.14%, पावर ग्रिड 2.08%, ल्युपिन 1.69% और गेल 1.67% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में ओएनजीसी 1.60%, इन्फोसिस 0.97%, आईटीसी 0.74%, टाटा मोटर्स 0.74% और टीसीएस 0.61% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 31 शेयरों में बढ़त है, जबकि 19 शेयर लाल निशान पर हैं, जबकि एक शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 31 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!