शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंतिम कारोबारी हफ्ते में इन शेयरों में आयी 53% से अधिक तक मजबूती

शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) नयी ऊँचाई पर पहुँचे।

दोनो प्रमुख सूचकांकों ने अपने-अपने सर्वाकालिक उच्चतम स्तर छुए। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 840 अंक या 2.3% और निफ्टी में 268 अंक या 2.43% की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं धातू में 6.6%, एफएमसीजी में 5%, रियल्टी में 4.2%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 3.7% और इन्फ्रा में 3.4% की बढ़ोतरी हुई। हालाँकि पिछले सप्ताह बेहतर प्रदर्शन करने वाले आईटी सेक्टर में इस हफ्ते 1.2% की गिरावट दर्ज की गयी।
इसी बीच कई शेयरों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 53% से ज्यादा की बढ़त हासिल की। इनमें बीएसएल में सबसे अधिक 53.22%, अदाणी ग्रीन में 50.14%, जेएमटी ऑटो में 44.65%, लॉरेश्वर पॉलिमर्स में 43.14%, मेटालिस्ट फोर्जिंग्स में 39.01%, राइट्स में 36.11%, टाटा टेलीसर्विसेज में 35.34% और मधुकॉन प्रोजेक्ट में 35.21% की वृद्धि दर्ज की गयी।
इसके अलावा कुबेर उद्योग, एनएसीएल इंडस्ट्रीज, श्री रेणुका शुगर्स, इयॉन इलेक्ट्रिक, मंगलम सीमेंट, एवरेस्ट इंडस्ट्रीज, कॉर्ड्स केबल, डायनेमिक प्रोडक्ट्स, बीपीएल और ऐरो ग्रीनटेक में 27.56% से 33.46% तक की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख