शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंतिम कारोबारी हफ्ते में इन शेयरों में आयी 65% से अधिक तक मजबूती

शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में मजबूती दर्ज की गयी।

सेंसेक्स में 0.59% और निफ्टी में 0.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। वहीं फार्मा में 5%, ऊर्जा में 3.5%, धातू में 2.5%, एफएमसीजी में 2.2% और रियल्टी में 1% की बढ़ोतरी हुई। जबकि ऑटो में 0.9% और फाइनेंशियल में 0.5% की गिरावट आयी।
इसी बीच कई शेयरों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 65% से ज्यादा की बढ़त हासिल की। इनमें सुराना सोलर में सबसे अधिक 65.48%, वेंकीज इंडिया में 48.47%, जीएसएस इन्फोटेक में 45.39%, रीबा टेक्सटाइल्स में 43.98%, एसएसपीडीएल में 39.57%, इंडोस्टार में 36.32%, तिरुपति सर्जन में 36.08% और जेनेक्स लैब में 35.70% की वृद्धि दर्ज की गयी।
इसके अलावा टिन्ना रबर, नेचुरल कैप्सुल्स, अदाणी ग्रीन, मेगास्टार फूड्स, कृति न्यूट्रिएंट्स, गुजरात इन्ट्रक्स, किलिच ड्रग्स, रीफेक्स इंडस्ट्रीज, खेतान केमिकल और रतनइंडिया इन्फ्रा में 29.54% से 34.35% तक की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख