शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

332 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 11,600 के नीचे हुआ बंद

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सत्र के आखरी घंटे में एफएमसीजी, ऑटो और बैंक शेयरों में तीखी बिकवाली के कारण बाजार में भारी गिरावट आयी।

साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपया भी 71.06 के नये सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुँच गया। आज आईटी, ऊर्जा और इन्फ्रा शेयरों में कमजोरी ने भी सूचकांकों पर दबाव डाला।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,645.07 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 38,915.91 पर खुला और कारोबार के दौरान 38,270.01 के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में सेंसेक्स 332.55 अंक या 0.86% की कमजोरी के साथ 38,312.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,680.50 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,751.80 पर खुल कर 98.15 अंक या 0.84% की गिरावट के साथ 11,582.35 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,751.80 और निचला स्तर 11,567.40 का रहा।
प्रमुख सूचकांकों की ही तरह छोटे-मँझोले बाजारों में बिकवाली देखी गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.45% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.17% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.27% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.22% की गिरावट दर्ज की गयी।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 17 शेयरों में मजबूती और 33 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 10 शेयरों में मजबूती और 21 शेयरों में गिरावट आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से विप्रो में 2.49%, बजाज ऑटो में 0.68%, एचडीएफसी बैंक में 0.58%, सन फार्मा में 0.57%, कोल इंडिया में 0.47% और वेदांत में 0.44% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर में 4.58%, पावर ग्रिड में 2.92%, ऐक्सिस बैंक में 2.69%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.51%, आईटीसी में 2.01% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.00% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख