शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 478 अंक उछला, निफ्टी (Nifty) 138 अंक बढ़ा

मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांकों में मजबूती दर्ज की गयी।

अपने सोमवार के बंद स्तर 38,050.78 के मुकाबले मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मामूली बढ़ोतरी के साथ 38,084.70 पर खुला। कल दिन भर यह हरे निशान में बना रहा। दोपहर बाद आयी खरीदारी की बदौलत सेंसेक्स आखिरकार 477.54 अंकों या 1.26% की तेजी के साथ 38,528.32 पर बंद हुआ। मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स के 22 शेयरों में मजबूती रही, जबकि आठ शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) मंगलवार को 138.25 अंकों या 1.23% की बढ़ोतरी के साथ 11,385.35 पर बंद हुआ। मंगलवार को निफ्टी के 39 शेयरों में तेजी रही, जबकि 11 शेयर लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी के शेयरों में ग्रासिम (Grasim) में 6.50%, अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) में 3.33% और जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) में 3.12% की मजबूती देखी गयी। दूसरी ओर बीपीसीएल (BPCL) में 1.25% और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 0.91% का नुकसान दर्ज किया गया। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी