शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) करेगी 630 करोड़ रुपये के जुर्माने का भुगतान

रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) को एक बार फिर तेज झटका लगा है।

कंपटिशन अपेलैट ट्राइब्यूनल (COMPAT) ने डीएलएफ के खिलाफ सीसीआई (CCI) के आदेश को बरकरार रखते हुए कंपनी की याचिका खारिज कर दी है। डीएलएफ पर प्रतिस्पर्धा कानून के उल्लंघन के मामले में अनियमितता बरतने के आरोप में 630 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। कंपनी को जुर्माने का भुगतान करने और उच्चतम न्यायालय में अर्जी के लिए 60 दिनों का समय दिया गया है।

गौरतलब है कि कॉम्पैट ने अबी इस आदेश का व्यापक रूप से अध्ययन नहीं किया है। इसलिए अभी इस आदेश पर वह कोई टिप्पणी करने के पक्ष में नहीं है इसलिए सीसीआई के फैसले को बरकरार रखा गया है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में दोपहर 3:15 बजे यह 6.72% की मजबूती के साथ 181.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 मई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख