शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री मामूली घटी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने अक्टूबर 2014 में कुल 97,069 गाड़ियाँ बेची हैं।

कंपनी ने अक्टूबर 2013 में 10,5087 गाड़ियाँ बेची थी। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री 1% घटी है।

कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 97,069 गाड़ियाँ बेची, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 96,062 रही थी।

अक्टूबर 2014 में कंपनी ने 6,904 गाड़ियों का निर्यात किया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 9,025 गाड़ियों का निर्यात किया था। इस तरह कंपनी का निर्यात साल-दर-साल 23% घटा है।

कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री 2% बढ़ कर 80,589 हो गयी है, जो कि बीते साल की इसी अवधि में 79,040 दर्ज हुई थी।

वहीं, सी श्रेणी की गाड़ियों की बिक्री में 7% की बढ़त हुई है। इसमें ओम्नी और ईको सरीखी गाड़ियाँ शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री चढ़ कर 10,453 हो गयी है। जो कि अक्टूबर 2013 में 9,786 दर्ज की गयी थी।

हालाँकि, कंपनी की मिड साइज श्रेणी की बिक्री 2321% चढ़ कर 6,345 हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 262 रही थी।

इस दौरान जिप्सी और अर्टिगा जैसी यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 17% घट कर 6,027 रही है, जो बीते वर्ष की इसी अवधि में 7,236 रही थी।  

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 10:53 बजे यह 1.29% के नुकसान के साथ 3295.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख