शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी (ITC) ने बंद की सिगरेट फैक्ट्री, शेयर कमजोर

आईटीसी (ITC) को स्वास्थ्य चेतावनी के नियम से संबंधित अनिश्चितताओं पर स्पष्टता सामने आने तक अपनी सिगरेट फैक्ट्रियाँ बंद करनी पड़ी हैं।

कंपनी को 1 अप्रैल 2016 से मजबूरन यह उदम उठाना पड़ा है। इसके बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आयी है।

बीएसई में आईटीसी का शेयर शुक्रवार के 336.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को गिरावट के साथ 327.00 पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 333.00 रुपये और निचला स्तर 325.90 रुपये रहा। शुरुआती कारोबार से यह लाल रेखा के नीचे ही रहा। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 5.05 रुपये (1.50%) की कमजोरी के साथ 331.10 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!