शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रिज्म सीमेंट (Prism Cement) ने किया ईको सीमेंट्स के साथ समझौता, शेयर मजबूत

प्रिज्म सीमेंट (Prism Cement) ने कोलकाता की ईको सीमेंट्स के साथ आपूर्ति समझौता किया है।

इस समझौते के तहत ईको सीमेंट्स प्रिज्म सीमेंट की गुणवत्ता और अन्य विनिर्देशों के अनुसार सीमेंट का निर्माण और आपूर्ति करेगी। इसके बाद प्रिज्म सीमेंट के शेयर भाव में मजबूती आयी है।
बीएसई में प्रिज्म सीमेंट का शेयर मंगलवार के 88.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मामूली गिरावट के साथ 87.40 रुपये पर खुला। गिरावट के साथ खुलने के बावजूद इसमें शुरुआती कारोबार से तेजी जारी रही। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयर में 2.10 रुपये या 2.38% की बढ़त के साथ 90.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 90.80 रुपये और निचला स्तर 86.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!