शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टूरिज्म फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Tourism Finance Corporation of India) तिमाही और सालाना लाभ घटा

टूरिज्म फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Tourism Finance Corporation of India) के लाभ में 71.12% की गिरावट हुई है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में हुए 11.22 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 3.24 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में कंपनी का लाभ 10.90% घट कर 53.61 करोड़ रुपये रह गया, जो कि पिछले वर्ष 60.17 करोड़ रुपये था। इस बीच कंपनी की आमदनी भी 186.15 करोड़ रुपये से गिर कर 184.22 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में टूरिज्म फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का शेयर सोमवार के 42.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को गिरावट के साथ 40.20 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 3.00 रुये या 7.12% की गिरावट के साथ 39.15 रुपये पर चल रहा है। पिछले 7 दिनों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 44.95 रुपये और निचला स्तर 38.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!