शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए घटायी सीएआरई ने गोदावरी पावर (Godawari Power) की रेटिंग

सीएआरई ने गोदावरी पावर (Godawari Power) की दीर्घकालिक और लघु अवधि की रेटिंग घटा दी है।

रेटिंग एजेंसी ने कंपनी की दीर्घकालिक रेटिंग सीएआरई बीबीबी+ से घटा कर सीएआरई डी और लघु अवधि की रेटिंग सीएआरई ए3+ से घटा कर सीएआरई डी कर दी है। सीएआरई ने कंपनी द्वारा मूल किस्त और गैर परिवर्तनीय डिबेंचरों पर ब्याज मिला कर कुल 23 करोड़ रुपये का भुगतान न किये जाने के कारण इसकी रेटिंग घटायी है।
शुक्रवार को बीएसई में गोदावरी पावर का शेयर 0.60 रुपये या 1.03% की कमजोरी के साथ 57.70 रुपये पर बंद हुआ। कल कंपनी का शेयर 58.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में गोदावरी पावर के शेयर का उच्च स्तर 86.95 रुपये और निचला स्तर 48.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख