शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिंदल स्टील (Jindal Steel) के घाटे और आमदनी में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में जिंदल स्टील (Jindal Steel) की आमदनी और घाटे में कमी आयी है।

जिंदल स्टील को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 746 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को 904 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी 4,736.2 करोड़ रुपये से 1.5% घट कर 4,665.5 करोड़ रुपये हुई।
बीएसई में जिंदल स्टील का शेयर गुरुवार के 73.10 रुपये पर बंद होकर आज मामूली गिरावट के साथ 72.40 रुपये पर खुला है। करीब 10.20 बजे कंपनी का शेयर 1.25 रुपये या 1.71% की बढ़त के साथ 74.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!