शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : जुबिलेंट लाइफसाइंसेज, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, पेट्रोनेट एलएनजी और बजाज फाइनेंस

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें जुबिलेंट लाइफसाइंसेज, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, पेट्रोनेट एलएनजी और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।

जुबिलेंट लाइफसाइंसेज - एनजीटी ने कंपनी की गजरौला स्थित सभी इकाइयों में दोबारा संचालन शुरू करने की मंजूरी दे दी।
कोटक महिंद्रा बैंक - कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरधारकों ने विदेशी निवेश सीमा बढ़ा कर 49% करने की मंजूरी दे दी।
भारती एयरटेल - तिमाही दर तिमाही आधार पर भारती एयरटेल का मुनाफा 25.9% घट कर 373.4 करोड़ रुपये रहा।
पेट्रोनेट एलएनजी - तिमाही दर तिमाही आधार पर पेट्रोनेट एलएनजी का शुद्ध लाभ 18.4% बढ़ कर 470.8 करोड़ रुपये हो गया।
एलेम्बिक - कंपनी को 1.5 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की अंतिम तिमाही में 2.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
गुजरात मिनरल - गुजरात मिनरल का तिमाही शुद्ध लाभ 39.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 90 करोड़ रुपये रहा।
इंटरग्लोब एविएशन - इंटरग्लोब एविएशन का तिमाही मुनाफा सालाना आधार पर 24.6 करोड़ रुपये घट कर 440.2 करोड़ रुपये रह गया।
देना बैंक - देना बैंक का तिमाही घाटा 326.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 575.3 करोड़ रुपये हो गया।
बजाज फाइनेंस - आईएफसी बजाज फाइनेंस में डिबेंचरों के जरिये 15 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।
फ्यूचर एंटरप्राइजेज - फ्यूचर एंटरप्राइजेज ने 50 करोड़ रुपये के डिबेंचर आवंटित किये। (शेयर मंथन, 10 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!