शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ने किये तिमाही वित्तीय नतीजे घोषित

बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी इन्फोसिस (Infosys) का मुनाफा अप्रैल-जून 2017 में बढ़ा है।

कंपनी को इस तिमाही में 3,483 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि में हुए 3,436 करोड़ रुपये से 1.36% अधिक है। इस दौरान इन्फोसिस की कुल आमदनी भी 17,535 करोड़ रुपये से 2.03% अधिक 17,892 करोड़ रुपये हो गयी। हालाँकि कंपनी का डॉलर संबंधित शुद्ध लाभ तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 0.4% घट कर 54.1 करोड़ डॉलर रहा। वहीं साल-दर-साल आधार पर यह 5.8% अधिक है। उधर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 976.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,000.00 रुपये पर खुला और अपने एक महीने के उच्च स्तर (1,006.65) तक ऊपर चढ़ा। करीब पौने 11 बजे यह 8.55 रुपये या 0.88% की मजबूती के साथ 984.84 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!