शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) की बाजार पूँजी हुई 1 लाख करोड़ रुपये

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) की बाजार पूँजी 1 लाख करोड़ रुपये हो गयी है।

इस खबर से कंपनी के शेयर ने 52 हफ्तों का शिखर तो छुआ, मगर बाजार में गिरावट के कारण यह भी लाल निशान में फिसल गया। सुबह 10.38 बजे वित्त कंपनी की बाजार पूँजी 1,00,622 करोड़ रुपये दर्ज की गयी। बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर 1,794.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,809.00 रुपये पर खुला और 1,830.00 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 6.05 रुपये या 0.34% की कमजोरी के साथ 1,788.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!