शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएचपीसी (NHPC) को इसलिए चाहिए शेयरधारकों की मंजूरी

भारतीय जल विद्युत उत्पादन कंपनी एनएचपीसी (NHPC) के शेयरधारकों की सालाना आम बैठक 27 सितंबर को होगी।

उस बैठक में कंपनी शेयरधारकों के सामने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 2,000 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने का प्रस्ताव रखेगी। साथ ही शेयरों पर 1% लाभांश के भुगतान पर भी विचार किया जायेगा। बीएसई में एनएचपीसी का शेयर 30.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 30.15 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 29.90 रुपये तक फिसला। करीब 3 बजे एनएचपीसी में 0.25 रुपये या 0.83% की गिरावट के साथ 29.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!