शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रुचि सोया (Ruchi Soya) के शेयर में जबरदस्त उछाल

आज भारत में खाद्य तेल की सबसे बड़ी निर्माता रुचि सोया (Ruchi Soya) के शेयर करीब 9.50% की मजबूती आयी है।

रुचि सोया ने पतंजलि खाद्य तेल के बड़े पैकेटों की विशेष बिक्री और वितरण के प्रबंधन के लिए पतंजलि आयुर्वेद के साथ समझौता किया है, जिसका असर इसके शेयर पर दिख रहा है। दोनों प्रमुख कंपनियों के बीच करार की अवधि 3 वर्ष है।
बीएसई में रुचि सोया का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 22.25 रुपये के स्तर पर खुला और साढ़े 10 बजे एक उछाल के साथ 25.30 रुपये तक चढ़ा। करीब 11.55 बजे रुचि सोया के शेयर में 2.10 रुपये 9.44% की मजबूती के साथ 24.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!