शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के इतने शेयरों में हुआ कारोबार

आज भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में 2 ब्लॉक सौदे हुए।

एनएसई में हुए इन 2 सौदों में 379.95 रुपये के भाव पर कंपनी के 50 लाख शेयरों में लेन-देन हुई। बता दें कि एक सौदे में 5 लाख शेयर या 5 करोड़ रुपये के शेयरों मे हुई लेन-देन को ब्लॉक डील कहा जाता है।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 385.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 388.80 रुपये पर खुला, जो इसका उच्च स्तर भी रहा। आज इसका निचला स्तर 377.50 रुपये का रहा। कारोबार के अंत में भारती एयरटेल का शेयर 4.05 रुपये या 1.05% की कमजोरी के साथ 381.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!